गिद्धौर : माँ दुर्गा का प्रतिमा निर्माण अंतिम चरण में, सप्तमी की रात होगी प्राण प्रतिष्ठा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020

गिद्धौर : माँ दुर्गा का प्रतिमा निर्माण अंतिम चरण में, सप्तमी की रात होगी प्राण प्रतिष्ठा

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui) : गिद्धौर की ऐतिहासिक माँ दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण अंतिम चरण में है। मूर्तिकार राजकुमार रावत प्रतिमा के रंग-रोगन में लगे हैं। वस्त्राभूषण बंगाल से मंगवाए गए हैं। प्रतिमा निर्माण के लिए मिट्टी गंगा तट से लाया गया है। तकरीबन महीने भर की अथक परिश्रम के बाद अब प्रतिमा अंतिम रूप में आने वाली है। मूर्तिकार राजकुमार रावत जी की दक्षता ऐसी है कि लगता है मानों माँ दुर्गा अब बोल उठेंगी।
महिषासुर का मर्दन करती हुई माता सिंह पर सवार हैं। उनके साथ भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय, माँ लक्ष्मी, माँ सरस्वती, भगवान शिव, जया और विजया भी विराजित हैं। प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा सप्तमी की रात्रि निशा पूजा में होगी।
राजकुमार जी से gidhaur.com ने बातचीत की और जाना कब से और कैसे वो यहां प्रतिमा निर्माण कर रहे हैं। देखिये वीडियो >>

Post Top Ad -