चरकापत्थर पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 14 अक्टूबर 2020

चरकापत्थर पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

सोनो :- शांतिपूर्ण व भयमुक्त माहौल में चुनाव कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस व अर्द्धसैनिक बल के जवानों द्वारा लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है तो दूसरी और वाहन चेकिंग अभियान भी जारी है। इसी कड़ी में चरकापत्थर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस कप्तान पीके मंडल के निर्देश पर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में गुजरने वाले दर्जनों दोपहिया चारपहिया सहित सवारी वाहनों की गहनता से जांच की गई। इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर थाना क्षेत्र में सोनो चरकापत्थर मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ-साथ आचार संहिता का सख्ती से पालन करवाना है। वहीं दूसरी ओर इस चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

 

Post Top Ad -