सोनो पहुंचकर CM करेंगे चुनावी सभा को संबोधित , पूरी हुई प्रशासनिक तैयारियां - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 14 October 2020

सोनो पहुंचकर CM करेंगे चुनावी सभा को संबोधित , पूरी हुई प्रशासनिक तैयारियां

 


 Sono News (किशोर कुणाल) :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व जदयू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी, आज प्रखंड के पैरा मटिहाना स्थित मध्य विद्यालय के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वे चकाई विधानसभा से जदयू प्रत्याशी संजय प्रसाद के पक्ष में चुनाव प्रचार को लेकर पैरा मटिहाना आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने बुधवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार , पुलिस कप्तान प्रमोद कुमार मंडल,एसडीओ प्रतिभा रानी पैरामटिहाना पहुंचे व सभा स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने मौके पर मौजूद बीडीओ ममता प्रिया तथा सीओ अनिल कुमार चौबे को सभा स्थल के समीप आवश्यक संरचना तैयार करवाने के निर्देश भी दिए। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के आगमन को ले सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था सुरक्षित करने के उद्देश्य से बुधवार को पटना से विशेष सुरक्षा टीम भी जमुई पहुंची। टीम ने पैरा मटिहाना पहुंचकर स्थल का जायजा लिया। पैरा मटिहाना में पहली बार सीएम के आगमन को लेकर यहां लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस मौके पर भास्कर सिंह सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।


 

Post Top Ad