गिद्धौर : विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की समन्वय बैठक आयोजित, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020

गिद्धौर : विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की समन्वय बैठक आयोजित, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), सुशान्त :
आगामी विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इसे लेकर शुक्रवार को गिद्धौर स्थित पंचमन्दिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) गिद्धौर मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रदेश व जिला भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी सम्मिलित हुए.

इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा (BJP) गिद्धौर (Gidhaur) मंडलाध्यक्ष रणजीत कुमार साव ने की. इसमें मुख्य रूप से संगठन के मजबूती पर चर्चा की गई. साथ ही आगामी चुनाव में बूथ की मजबूती को लेकर शक्ति केंद्र प्रमुखों एवं बूथ अध्यक्षों से चर्चा की गई.
बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश मंत्री डॉ प्रमोद चंद्रवंशी, झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश चौधरी, प्रदेश महामंत्री झारखंड विधानसभा प्रभारी नीताय रजवार, जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, महामंत्री विनय पांडे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष साधना सिंह ने हिस्सा लिया.

बैठक में मुख्य रूप से मीडिया प्रभारी सिकंदर पटेल, विधानसभा संयोजक राजेश चंद्रवंशी, विधानसभा विस्तारक सतीश गुप्ता, प्रखंड महामंत्री शिव शंकर तांती, प्रखंड मंत्री प्रमोद सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष अरुण साव, मनोज वर्णवाल, अंतर्यामी झा, अशोक यादव, चंदन केसरी, गोरे लाल यादव, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सुनीता देवी, सच्चिदानंद मिश्रा, तरुण पांडे, मनोज रजक, हिमांशु सिंह, पप्पू यादव, रविंद्र यादव, दिनेश कनौजिया, सुनील यादव, देवेंद्र यादव, निशीकांत झा, पंकज यादव, दिवाकर तांती, राणा विश्वजीत, मुरारी तांती, चंद्रमणि सिंह, मुकेश कुमार,अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे.

Post Top Ad -