जमुई : BJP से बगावत करने वाले 2 नेताओं पर पार्टी ने की कार्रवाई, देखिये सूची - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 12 अक्टूबर 2020

जमुई : BJP से बगावत करने वाले 2 नेताओं पर पार्टी ने की कार्रवाई, देखिये सूची

 

न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा 】:-

जमुई जिले के दो नेताओं को भाजपा से बगावत करना भारी पड़ गया। इनके अलावे भाजपा से बगावत करने वालों की फ़ेहरिस्त में 7 नेता शामिल हैं। ये वो नेता हैं, जिन्होंने BJP के खिलाफ जाकर LJP या अन्‍य पार्टी का दामन थामकर चुनावी ताल ठोका है।  




इनपर दण्डात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी ने सभी नौ नेताओं को पार्ट से बाहर का रास्ता दिखाते हुए 6 वर्षों तक निष्काषित कर दिया है।


  • ये है 9 नेताओं की सूची :-


1). झाझा से रवींद्र यादव

2). जमुई से अजय प्रताप

3). डॉ. ऊषा विद्यार्थी, पटना ग्रामीण

4). पटना ग्रामीण से अनिल कुमार

5). रोहतास से प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह

6). भोजपुर से श्वेता सिंह

7). जहानाबाद से इंदु कश्यप

8). रोहतास से  रामेश्वर चौरसिया

9). मृणाल शेखर

बता दें, इन नेताओं के निष्कासन का निर्णय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल की सहमति के बाद लिया गया है। बताया जाता है कि, पार्टी ने पहले ही चेतावनी दी थी कि जो कोई भी दूसरे दल से चुनाव लड़ रहे हैं, वो अपना नाम वापस ले लें। ऐसा नहीं होने पर पार्टी की ओर से उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Post Top Ad -