सोनो : एक महिला कारोबारी 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020

सोनो : एक महिला कारोबारी 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार

 

सोनो (Sono News) :- चरकापत्थर पुलिस ने थाना क्षेत्र से सोमवार को दस लीटर में देसी महुआ शराब के साथ एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। इस बाबत चरकापत्थर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि सोमवार की सुबह चरकापत्थर थाना गेट के सामने पक्की सड़क पर चेक पोस्ट के समीप चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, तभी एक महिला प्लास्टिक की एक बोरी लेकर उधर से गुजर रही थी। सूचना के आधार पर महिला चौकीदार ने उसे चेकिंग के लिए रोका व प्लास्टिक की बोरी की तलाशी ली। बोरी में एक प्लास्टिक का गैलन था, जिसमें तकरीबन दस लीटर देसी महुआ शराब था। पुलिस ने तत्काल शराब को जब्त करते हुए महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला कारोबारी की पहचान थानाक्षेत्र के चरकापत्थर निवासी पुतुल देवी के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार महिला कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

 

Post Top Ad -