अलीगंज : दर्जनो गांव में LJP दलित सेना के प्रदेश महासचिव ने चलाया जनसंपर्क अभियान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 15 सितंबर 2020

अलीगंज : दर्जनो गांव में LJP दलित सेना के प्रदेश महासचिव ने चलाया जनसंपर्क अभियान

 

Aliganj News :- सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के अलीगंज प्रखंड के दर्जनों गांवो वरडीह, दीघौत, मिर्जागंज राधानगर, गहलौर , महतपुर , अलीगंज, चंद्रदीप आढा समेत दर्जनों गांव में दलित सेना के प्रदेश महासचिव सह सिकंदरा विधानसभा के भावी प्रत्याशी सुभाष चंद्र बोस ने जनसंपर्क कर अपना जन समर्थन मांगा, उनकी समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारियां ली । सभी गांव में उनका अपार जनसमर्थन मिला । दलित सेना के प्रदेश महासचिव सह सिकंदरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पासवान ने बिहार फर्स्ट फर्स्ट विजन को लेकर लोगों को जानकारी दी और बताया कि हमारे युवा सांसद आदरणीय चिराग पासवान ने जो सपना देखा है उसे पूरा करना है । आप अपना आशीर्वाद देकर चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करेंगे। 


इस मौके पर युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव वाई पी सुमन, मजदूर प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, अतिपिछड़ा जिला अध्यक्ष सतीश कुमार धानुक, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो, शौण्डिक समाज सचिव सह लोजपा नेता मुकेश कुमार, युवा प्रखंड अध्यक्ष वेद प्रकाश, प्रखण्ड मीडिया प्रभारी मो. परवेज मुशर्रफ, जितेंद्र पासवान, मकेश्वर त्रिदेव , शोभा कांत सिंह, नरेश पासवान , सोनू कुमार , गुडडू पासवान, आदित्य, कुमार , दीपक कुमार ,सनोज कुमार, प्रवीण पासवान, विनय ठाकुर, समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। 



Responsive Advertisement