गिद्धौर पुलिस ने की सघनता से दो पहिया वाहनों की चेकिंग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 15 सितंबर 2020

गिद्धौर पुलिस ने की सघनता से दो पहिया वाहनों की चेकिंग


Gidhaur News (अभिषेक कुमार झा) :-

जमुई पुलिस कप्तान पी. के. मण्डल के निर्देश पर मंगलवार को गिद्धौर थाना के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान गिद्धौर पुलिस ने दर्जनों मोटरसाइकलों को जब्त कर चालान काटते हुए जुर्माना वसूला। वहीं, गिद्धौर पुलिस द्वारा चलाये गये इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
गिद्धौर-झाझा मुख्यमार्ग पर चल रहे इस दो-पहिया वाहन चेकिंग के दौरान विशेषकर बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों व तीन सवारों पर जुर्माना किया गया। इन्हीं पर पुलिस की विशेष नजर भी थी। इस दौरान वाहनो के कागजातों की भी जांच की गयी।
इधर, थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया है कि बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही तीन सवारों पर भी पुलिस की विशेष नजर है। उन्होंने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देशन पर यह अभियान नियमित रूप से चलाया जायेगा।

Post Top Ad -