सोनो पुलिस ने दर्जनों शराब की भट्ठियों को किया नष्ट - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 12 सितंबर 2020

सोनो पुलिस ने दर्जनों शराब की भट्ठियों को किया नष्ट

 

Sono News :- सोनो पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी अभियान चलाया।

पुलिस कप्तान प्रमोद कुमार मंडल के निर्देश पर थाना क्षेत्र के लोहा व बलथर पंचायत में अवैध शराब बनाने वाले कारोबारियों के खिलाफ थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान के नेतृत्व में लोहा पंचायत के बरदमारा व बलथर पंचायत के तेलियाछोराठ के जंगली क्षेत्रों से पुलिस की कार्रवाई में बड़ी मात्रा में जावा महुआ बरामद हुआ और दर्जनों शराब की भट्ठियां नष्ट की गई। क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब की चुलाई व बिक्री की लगातार मिल रही सूचना के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। हालांकि इस दौरान किसी धंधेबाज की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

 इस बाबत थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसआई उपेंद्र कुमार सिंह, एएसआई राम प्रकाश राम व पुलिस जवानों के साथ बरदमारा व तेलियाछोराठ के जंगली क्षेत्रों में चल रहे अवैध शराब की भठ्ठियों पर छापेमारी की गई। दर्जनों शराब की भठ्ठियों को नष्ट कर दिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस शराब निर्माण के लिए जमीन के नीचे व झाड़ियों के बीच छुपाकर रखा भीगा हुआ बड़ी मात्रा में जावा महुआ के साथ प्लास्टिक का गैलन व शराब बनाने का सामान बरामद किया। पुलिस ने जावा महुआ व प्लास्टिक के गैलन को मौके पर ही नष्ट कर दिया।



Responsive Advertisement