अलीगंज प्रखंड कार्यालय को महादलितों ने घेरा, मांगी आवास के लिए जमीन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 19 सितंबर 2020

अलीगंज प्रखंड कार्यालय को महादलितों ने घेरा, मांगी आवास के लिए जमीन

 

【 Aliganj News | चन्द्र शेखर सिंह 】:- शुक्रवार को प्रखंड के इस्लामनगर गांव के सैकड़ों महादलित परिवारों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय का घेराव कर वासीगत पर्चा देने की मांग अंचलाधिकारी से की। घेराव करने आये इन्द्रदेव मांझी, विनोद मांझी, सुखू मांझी, अमीरक मांझी, सुखिया देवी, रझूनी देवी, सुनीता देवी, तिलकु मांझी आदि लोगों ने बताया कि हम सभी महादलित परिवार के पास रहने के लिए भूमि नहीं है, जिसके कारण हम सभी जहां -तहां रहने को विवश है। उन्होंने बताया कि जितना भी सरकारी भवन व जमीन है। सभी पर गांव के दबंगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है और अब महादलित परिवार के बसे स्थानो पर भी धावा बोल दिया जा रहा है, साथ ही अतिक्रमण कर भगाने की धमकी दी जा रही है। अगर महादलित परिवारों को अधिकारियों के द्वारा वासीगत पर्चा अविलंब दिलाया जाय नहीं तो आन्दोलन करने को बाध्य हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि कई बार बीडीओ व सीओ को लिखित आवेदन देकर जमीन देने की मांग किया गया है, लेकिन अधिकारियों के द्वारा आज तक उचित कदम नहीं उठाया गया।जिसके कारण आज भी महादलित गरीब परिवारों के लोग सड़क किनारे व आहर पोखर के भिनड पर झोपड़ी बनाकर रहने को विवश है।महादलित परिवार के सैकड़ो महिला पुरुष ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय का घेराव कर अंचलाधिकारी को सैकड़ो हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर अविलंब सरकारी जमीन पर दबंगो से मुक्त कराकर भुमिहीन महादलित परिवार को पर्चा दिया जाय ताकि वे लोग अपना आशियाना बनाकर जीवन गूजर बसर कर सकें।


मौके पर भाकपा माले अंचल सचिव महेन्द्र यादव, सरयुग मांझी, विजय मांझी, वीरेन्द्र मांझी, छोटु मांझी, सुनीता देवी,मकेश्वर यादव, मकेश्वर मांझी, सुरेश मांझी, राजेंद्र यादव, होरिल मांझी, शिवराज मांझी के अलावे सैकड़ो लोग मौजूद थे।


इधर, मामले को लेकर अंचलाधिकारी अरबिन्द कुमार ने बताया कि सरकारी जमीन को दबंगो से अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा और जांचकर भूमिहीनों को पर्चा दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।



Responsive Advertisement