सोनो पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, वसूला जुर्माना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 20 September 2020

सोनो पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान, वसूला जुर्माना

 

Sono News :- थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शनिवार को पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। 

पुलिस कप्तान प्रमोद कुमार मंडल के निर्देश पर खासकर दोपहिया,चारपहिया वाहनों के कागजातों, डिक्की, हेलमेट आदि की जांच की गई। इस बाबत सोनो थाने में पदस्थापित एसआई उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एसपी व थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान के निर्देश पर सोनो चौंक पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत सभी गुजरने वाले दोपहिया, चारपहिया वाहनों के कागजात, डिक्की, हेलमेट आदि की जांच की गई। उन्होंने बताया कि इस अभियान में दर्जनों दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों के आवश्यक कागजातों की बारीकी से जांच की गई व जुर्माना वसूला गया। वहीं, दूसरी ओर इस वाहन चेकिंग अभियान से दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया।



Post Top Ad