सोनो : चरकापत्थर से बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, माफियाओं में हड़कम्प - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 20 सितंबर 2020

सोनो : चरकापत्थर से बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, माफियाओं में हड़कम्प

 

Sono News :- चरकापत्थर थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि को बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। 

बालू माफियाओं पर नकेल कसते हुए चरकापत्थर थानाध्यक्ष मृतुंजय कुमार पंडित ने बताया कि पुलिस कप्तान प्रमोद कुमार मंडल के निर्देशानुसार बालू और शराब कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार की रात्रि को भी बालू कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महेश्वरी के भलसुमिया नदी घाट से बालू के खनन व ढुलाई में लगे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। हालांकि पुलिस को देखते हुए ट्रैक्टर चालक व मजदूर मौका देखकर भागने में सफल रहा।उन्होंने बताया कि जब्त ट्रैक्टर को थाना लाकर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। 


 

Post Top Ad -