गिद्धौर : मतदाताओं को जागरूक करने निकली साइकिल रैली, वोट की अपील - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 29 सितंबर 2020

गिद्धौर : मतदाताओं को जागरूक करने निकली साइकिल रैली, वोट की अपील

 

Gidhaur News (धनन्जय कुमार 'आमोद') :- आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने, मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने तथा मतदान के प्रति जागरूकता को लेकर मंगलवार को डीडीसी के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय से साइकिल रैली निकाली गई। प्रखंड मुख्यालय से शुरू साइकिल रैली, गिद्धौर थाना होते हुए गिद्धौर बाजार, टावर चौक से जमुई मुख्य मार्ग स्थित बीबॉस कार्यालय के घर तक वापस होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के दौरान डीडीसी आरिफ हसन ने मतदाताओं को जागरूक एवं मतदान प्रक्रिया के संबंध में लोगों को जानकारियां प्रदान की। डीडीसी ने लोकतंत्र में भागीदारी के लिए चुनाव में जिम्मेवारी सुनिश्चित करने की बात कही।

 

 


बता दें, मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका एवं जीविका दीदी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। मतदान के लिए की गई नई व्यवस्था के संबंध में भी प्रचार गाड़ी से जानकारी दी जा रही थी। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन का भार शिक्षक राजवंश केशरी ने संभाला। वहीं, इस दौरान डीडीसी, डीएसपी, बीडीओ राघवेन्द्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से सेल्फी पॉइंट का फीता काटकर उद्घाटन किया । 

बीडीओ राघवेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि बेहतर व शांत माहौल में मतदान सम्पन्न हो इसकी तैयारी की जा रही है।


आगंतुक जिले के अधिकारियों के लिए प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू एमसीभी गिद्धौर, हाई स्कूल धोबघट के छात्र छात्राओं ने स्वागत कार्यक्रम प्रस्तुत किये।


कार्यक्रम के सफलतापूर्व संचालन में गिद्धौर पुलिस सुबह से ही मुस्तैद दिखी।


इस मौके पर जिला मुख्यालय डीएसपी राजेश कुमार, जमुई बीडीओ श्री पुरुषोत्तम, गिद्धौर अंचलाधिकारी रीता कुमारी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विपुल कुमार, गिद्धौर थानाध्यक्ष आशीष कुमार, ए एस आई शब्बीर खान, नित्यानंद सिंह, मनरेगा पीओ नरेश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि गुरुदत्त प्रसाद आदि उपस्थित थे।


 

Responsive Advertisement