लक्ष्मीपुर : लापता युवक का शव बरामद, - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 7 सितंबर 2020

लक्ष्मीपुर : लापता युवक का शव बरामद,

 

Lakshmipur News (राजीव कुमार बर्णवाल) :- स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के कर्रा गांव से सटे कटहरा नदी के पास एक युवक का शव बरामद किया है। शव की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के डोमामरहर गांव के चूटर यादव के पुत्र विलास कुमार (18) वर्ष के रूप में की गई।बताया जाता है कि मृतक दूसरे राज्य में ट्रक चलाने का काम करता है। कुछ दिन पूर्व वह अपने गांव आया था।बीते रविवार की शाम से वह अपने एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से घुमने के बहाने निकला था। देर शाम तक जब वह घर नही आया तो परिजनों ने सुबह से ही उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शाम को कटहरा नदी के तरफ गए ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखकर उसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रवीन्द्र प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक हत्या के कारणों का खुलासा नही हो सका। परिजनों ने बताया कि युवक के पास जो मोबाइल था। वह भी गायब है। साथ ही जिस दोस्त के साथ मृतक उसकी मोटरसाइकिल से घर से निकला था। मृतक के परिजन उसे नही पहचानते हैं। 



Post Top Ad -