सोनो में चोरों का उत्पात, नकदी सहित लाखों के जेवरात चुराए - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 26 सितंबर 2020

सोनो में चोरों का उत्पात, नकदी सहित लाखों के जेवरात चुराए

 


Sono | सोनो :- सोनो चौक से सटे बरनवाल मोहल्ला स्थित एक घर से अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी सहित लाखों रुपए मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली। घटना शुक्रवार की रात की बताई जाती है। पीड़ित पवन कुमार बरनवाल ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है। 

आवेदन के अनुसार, पवन के पिता चरकापत्थर थाना क्षेत्र के विशनपुर में रहते हैं। शुक्रवार को एक दुर्घटना में उनके पिता का पैर टूट गया। इसके बाद सोनो बरनवाल मोहल्ला स्थित घर से सभी परिवार विशनपुर चले गए। घर में ताला लगा था,जिसका फायदा उठाते हुए अज्ञात चोर, ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर गया। सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटे होने की जानकारी दी। जब वेलोग घर पहुंचे तो देखा कि गेट सहित कमरे का भी ताला टूटा है। बेडरूम में रखा अलमीरा भी टूटा है तथा उस में रखा लाखों रुपए मूल्य के जेवरात सहित नकद ₹50000/- गायब है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।


 

Responsive Advertisement