बरहट पुलिस ने गोलीबारी कांड के अभियुक्त को किया गिरफ्तारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 27 सितंबर 2020

बरहट पुलिस ने गोलीबारी कांड के अभियुक्त को किया गिरफ्तारी

【News Desk | अभिषेक कुमार झा】 :-

कहते हैं संघर्ष की रात कितनी भी लम्बी क्यों न हो, सवेरा होता ही है। उक्त कथन बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत गुगुलडीह के एक पीड़ित परिवार पर चरितार्थ होती दिखी।
जिले के बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत गुगुलडीह बाजार में 8 जून को हुए गोलीबारी कांड 75/20 के अभियुक्त अब बरहट पुलिस के गिरफ्त में आ चुके हैं। महीनों से आजाद घूम रहे इन अभियुक्तों के देर सन्ध्या हुई गिरफ्तारी से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है। बताया जाता है कि स्थानीय निवासी उक्त कांड के नामजद अभियुक्त शंकर पांडेय एवं प्रदीप पाण्डेय को बरहट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।
बताते चले कि, बीते 8 जून को गुगुलडीह निवासी मुकेश पाण्डेय को उसी गांव के सुंदर पाण्डेय, शंकर पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय, छोटू पाण्डेय समेत एक दर्जन लोगों के विरुद्ध, उन्हें गोली मारकर घायल करने को लेकर बरहट थाना कांड संख्या 75/2020 में नामजद अभियुक्त बनाया गया था। मामले से जुड़े दो अभियुक्तों को पुलिस ने पूर्व से ही अपने गिरफ्त में ले चुकी थी।

Post Top Ad -