अलीगंज : पूर्व केंद्रीय मंत्री डा रघुवंश प्र. सिंह के निधन पर शोक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 13 सितंबर 2020

अलीगंज : पूर्व केंद्रीय मंत्री डा रघुवंश प्र. सिंह के निधन पर शोक



Aliganj News (चन्द्र शेखर आज़ाद) :-

 बिहार प्रदेश के दिग्गज राजद नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री डा रघुवंश प्रसाद सिंह के आकस्मिक निधन की समाचार मिलते ही पुरे प्रदेश भर में शोक लहर फैल गयी।वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। दिल्ली स्थित एम्स में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।उनके निधन की समाचार मिलते ही राजनीति गलियारे में मातम की लहर फैल गई।उनके निधन पर युवा शक्ति के प्रान्तीय नेता शशिशेखर सिंह मुन्ना ने शोक प्रकट करते हुए कि रघुवंश बाबू राजनीति के माहिर खिलाड़ी थे। वे अपने ओजस्वी भाषण से सिर्फ सता पक्ष को ही नही विपक्ष को खुश कर देते थे। युवा नेता महेश सिंह राणा ने कहा कि रघुवंश बाबू का राजनीति में एक अलग पहचान थी। वे बिहार में विकास की योजनाओं की एक बड़ी पहचान थे।समाजसेवी सह कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र पासवान ने कहा कि डॉ. रघुवंश बाबू के निधन से बिहार ने एक राजनितिक पुरोधा को खो दिया है। उनके निधन से सिर्फ राजद ही नहीं बल्कि बिहार को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रभुदयाल सिंह , श्यामसुन्दर सिंह,सुबोध सिंह,राजद के डा सुपेनद्र यादव, कांग्रेस के राजकुमार यादवेन्दु,जोगन यादव, नगीना चंद्रवंशी , अशोक कुमार, प्रो. आनंदलाल पाठक, चंद्रशेखर आजाद, रघुनंदन पासवान, उमेश यादव, महेश राम सहित दर्जनों विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।

Post Top Ad -