सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में चला जनसंपर्क अभियान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 23 सितंबर 2020

सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में चला जनसंपर्क अभियान

 

【 Aliganj News | चन्द्र शेखर सिंह】:- समाजसेवी सह कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरु जी ने सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवो में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों की जन समस्याओं को लेकर विस्तृत जानकारी लिया।उन्होंने क्षेत्र के सबलविघा, सिझौडी, हरिहरपुर , नाबाडीह, लछुआड, नाबाडीह सहित दर्जनों गांव में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों की जनसमस्या के बार में जानकारी ली। समाजसेवी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर सिकंदरा की जनता हमें मौका देती है तो मैं सिकंदरा के समुचित विकास का वादा करता हूं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ही सिकंदरा की जनता को जनप्रतिनिधियों ने ठगने का काम किया है। आज भी यहां के किसानों के खेतों तक पानी नही पहुंच सका, जबकि यहां के अधिकांश लोग कृषि कार्य पर ही निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि यहां से कई दिग्गज नेता सांसद व विधायक हुए लेकिन किसी ने भी चुनाव जीतने के बाद विकास तो दूर क्षेत्र आना भी मुनासिब नहीं समझा। जब चुनाव का समय आया तो फिर लोक लुभावन वादा कर क्षेत्र में घुमकर लोगों में भ्रम पैदा कर रहे हैं। उन्होंने आमजनों से आह्वान करते हुए कहा कि इस बार सिकंदरा की जनता घर के बेटा को विधायक बनाने की मन बना चुकी है। गांव में घुमकर जन संपर्क अभियान चलाया। 

मौके पर राजेन्द्र सिंह, शशिभूषण सिंह, श्यामसुन्दर सिंह, धर्मेन्द्र कुशवाहा, चंद्रशेखर आजाद, मो. समीर, मो. हैदर, रघुनंदन पासवान, रविन्द्र महतो, सिंघेश्वर महतो, अमरेश यादव, महेश सिन्हा के अलावे दर्जनो लोग मौजूद थे।



Post Top Ad -