सोनो : विधान पार्षद ने नुक्कड़ सभा को किया संबोधित
Sono News :- सोमवार को जदयू नेता सह विधान पार्षद संजय प्रसाद ने सोनो के खरीक, कोनिया, बेहरवातरी,धमनी, टहकार, चिल्काखांड, गढ़टांड़, थम्हन, पहाड़पुर, पानीचुआं, सुरायडीह, असरखो, कहुआ, बाराटांड़, गोरधोबा में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस दौरान एमएलसी ने लोगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनकल्याणकारी योजनाओं तथा नीतियों से अवगत करवाया। जदयू नेता ने विकास कार्यों के साथ-साथ कोरोना संकट पर सरकार के प्रयासों की जमकर सराहना करते हुए कहा कि बिहार का विकास मॉडल व आपदा के समय अपनाए गए कदमों को आज देश स्तर पर सराहना की जा रही है। उन्होंने पुनः नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए आगामी चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। एमएलसी ने लोगों से उनकी समस्याओं को सुना व निदान का भरोसा दिया। मौके पर भास्कर सिंह, मनोज यादव, दिलीप पासवान, दिलीप सिंह, प्रोफेसर शंभू यादव, सौरभ सिंह, रंजीत यादव, लोजपा चकाई के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद वर्मा, संजीव सिंह, बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता देवी, दिवाकर चौधरी, भगवान राम, मुरारी सिंह, राजेश यादव, त्रिपुरारी राम, अशोक यादव, जितेंद्र सिंह, रिंकू पांडेय, विष्णुदेव यादव, रूपनारायण यादव, निवास यादव, बबलू यादव आदि मौजूद थे।
No comments