गिद्धौर : भाजपा की बैठक आयोजित, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर होंगे कई कार्यक्रम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 13 सितंबर 2020

गिद्धौर : भाजपा की बैठक आयोजित, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर होंगे कई कार्यक्रम

गिद्धौर (Gidhaur), 13 सितंबर : भाजपा (BJP) गिद्धौर मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार साव की अध्यक्षता में, विधानसभा चुनाव को लेकर गिद्धौर मंडल की संगठनात्मक बैठक रविवार को आयोजित की गई। जिसमें केंद्रीय नेतृत्व द्वारा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) जी के जन्म दिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें शक्ति केंद्र स्तर पर सफाई अभियान, अस्पताल और गरीब बस्तियों में फल वितरण दिव्यांगों को कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाने, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान कार्यक्रम आयोजन इत्यादि कार्यक्रम शक्ति केंद्र व बूथ स्तर पर करने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झाझा (Jhajha) विधानसभा विस्तारक सतीश गुप्ता, प्रखंड प्रमुख शंभू केशरी, महामंत्री शिव शंकर ताती, प्रखंड मंत्री अंतर्यामी झा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मनोज रजक, कोषाध्यक्ष चंदन केशरी, महामंत्री सच्चिदानंद मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश्वर प्रसाद एवं कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Post Top Ad -