Aliganj : एक निर्धन परिवार के रहनुमा बने कांग्रेस नेता, दी 5 हजार की नगद राशि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 16 September 2020

Aliganj : एक निर्धन परिवार के रहनुमा बने कांग्रेस नेता, दी 5 हजार की नगद राशि



Aliganj News (चन्द्र शेखर सिंह) :-

प्रखंड के आढा गांव पहुंचकर कर बुधवार को समाजसेवी सह कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरु जी ने एक गरीब परिवार के लिए मसीहा बनकर उभरे। लाकॅडाउन के कारण स्थिति दयनीय बनी हुई थी। उसकी निकाह आर्थिक मंदी के कारण नही हो पा रही थी, जिससे उसकी निकाह रूक गयी थी। जैसे ही समाजसेवी सह कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरु जी को इस समस्या को लेकर  उन्हें जानकारी मिली तो वे आढा गांव जाकर मो. सरफुदीन घर पहुंचकर उन्हे 5000/- नगद देकर आर्थिक सहयोग प्रदान किया। और उन्होंने  बताया आप चिन्ता नहीं करें और आपको मदद किया जाएगा। यह बेटी आपकी ही नहीं बल्कि ये हमलोंगो की भी है। इसलिए आपको किसी प्रकार का नही होने दिया जाएगा। आप समय पर अपनी लड़की का शादी करें। समाजसेवी ने कहा कि जब एक मनुष्य दुसरे को काम नही आये तो फिर इंसान किस काम का।ऐसे वक्त ही समाज के भले लोगों की पहचान होती है।भगवान मनुष्य का जीवन देकर धरती पर एक दुसरे को सहयोग प्रदान करने के लिए मनुष्य का जीवन दिया है।ताकि एक दुसरे को सहायता करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि मैं सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में कोरोना के दस्तक देते ही लाकॅडाउन होने से प्रतिदिन लोगों के बीच जाकर जरूरतमंदों को मदद करने की कार्य कर रहा हूं।और मैं अपने जीवन भर सामाजिक सरोकारों से जुड़ा रहूंगा।मौके पर मो कौशल सुल्तान,अंजुम आलम,रमजू मियां,जावेद आलम,अयाज आलम,दानिश आलम,मो जाहिदा ,प्रमोद पासवान,नगीना चंद्रवंशी, प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव, सुबोध सिंह, श्यामसुन्दर सिंह , मंटु सिंह सुमन के अलावे दर्जनो लोग मौजूद थे।

Post Top Ad