सोनो : मंजरौ में अनियंत्रित ऑटो पलटने से 1 ANM की मौत, 4 घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 19 September 2020

सोनो : मंजरौ में अनियंत्रित ऑटो पलटने से 1 ANM की मौत, 4 घायल

 

Sono News :- शुक्रवार की देर सन्ध्या सोनो-खैरा मार्ग पर मंजरौ में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो पलटने से एक एएनएम की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं ऑटो पर सवार चार अन्य घायल ए एन एम घायल हुई है। इनमे से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि महेशपुर,लखीसराय निवासी 42 वर्षीय वीणा सिन्हा चकाई में एएनएम के पद पर कार्यरत थी। वह ड्यूटी कर शुक्रवार शाम में चकाई में ही कार्यरत एएनएम सुनीता कुमारी, अंजू कुमारी, ललिता कुमारी, कंचन कुमारी व रेणुका रमन के साथ ऑटो (बीआर 46पी 1902) पर चकाई से जमुई लौट रही थी। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के एनएच 333 ए पर मंजरौ के समीप सड़क पार कर रहे एक बच्चे को बचाने के क्रम में तेज रफ्तार ऑटो पर ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख सका और ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। इस घटना में ऑटो के नीचे दबकर वीणा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य सभी घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एएनएम कंचन कुमारी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर किया गया है।

ख़बर लिखे जाने तक, पुलिस दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं, घटना के बाद से ऑटो चालक फरार है। 



Post Top Ad