गिद्धौर : शक्ति केन्द्र सेवा में चला स्वच्छता अभियान, पीएम मोदी के उपलब्धियों का किया बखान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 18 सितंबर 2020

गिद्धौर : शक्ति केन्द्र सेवा में चला स्वच्छता अभियान, पीएम मोदी के उपलब्धियों का किया बखान

 

Gidhaur News :- गिद्धौर मंडल के शक्ति केंद्र सेवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi) का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मना। कार्यक्रम को जारी रखते हुए मंडल अध्यक्ष सह शक्ति केंद्र प्रमुख रणजीत कुमार साव ने अपनी अध्यक्षता में शक्ति केंद्र सेवा, बूथ नंबर 109 स्थित मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों को उन्होंने पीएम मोदी के उपलब्धियों से अवगत कराया, साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की ताकत को दुरुस्त करने की बात कहते हुए पीएम मोदी के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मनोज रजक, विमल पंडित, चंद्रशेखर साव, अरविंद साव, रंजन साव, नागेश्वर साव, ठाकुर साव आदि शामिल हुए।



Post Top Ad -