गिद्धौर : भौराटाँड गांव में RJD कार्यकर्ताओं ने की बैठक, विधानसभा चुनाव पर हुई चर्चा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 21 अगस्त 2020

गिद्धौर : भौराटाँड गांव में RJD कार्यकर्ताओं ने की बैठक, विधानसभा चुनाव पर हुई चर्चा

 


Gidhaur News :- प्रखंड के रतनपुर पंचायत अंतर्गत भौराटाँड गांव में गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल की एक बैठक पूर्व मुखिया दिलीप रविदास की अध्यक्षता में हुई। बैठक मे  पार्टी हित के लिए कई अहम निर्णय लेते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। बताया गया कि संगठन को मजबूत करने के लिए पंचायत के हर बुथ स्तर तक कार्यक्रम चलाया जाएगा । राष्ट्रीय जनता दल के सिद्धांतों के विचारों को गांव-गांव तक फैलाने पर भी चर्चा किया गया। झाझा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भावी उम्मीदवार पर भी  चर्चा एवं विचार किया गया। वही, मौके पर राजद नेता श्रीकांत यादव ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को झाझा बिधानसभा से पार्टी के द्वारा जिन्हें उम्मीदवारी तय की जाएगी , उनके साथ कदम से कदम मिलाकर जीत सुनिश्चित करने का काम करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि हर विपरीत परिस्थिति में पार्टी कार्यकर्ता चट्टानी एकता बनाए रखें मौके पर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को कई दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस मौके पर श्रीकांत यादव, नरेश यादव ,उपेंद्र यादव ,भूषण यादव, गणेश यादव, रंजीत यादव, भागीरथ यादव ,अरूण यादव सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।


 

Responsive Advertisement