सोनो : शिक्षा सेवक संघ सौंपेगा CM को ज्ञापन, - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 23 अगस्त 2020

सोनो : शिक्षा सेवक संघ सौंपेगा CM को ज्ञापन,

 


 सोनो :- बिहार राज्य संविदा कर्मी शिक्षा सेवक संघ, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेगा।

दरअसल चकाई के माधोपुर स्थित इको पार्क का उद्घाटन करने आगामी 29 अगस्त को सीएम नीतीश कुमार का आगमन हो रहा है।

उक्त सन्दर्भ में जानकारी साझा करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश बौद्ध ने बताया कि शिक्षक सेवकों और तालिमी मरकजों को प्राथमिक शिक्षक का दर्जा देने, दो वर्षीय डीएलएड प्रशिक्षण देने, सेवा पुस्तिका का संधारण करने, शिक्षा सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा का लाभ देने सहित अन्य मांगों को लेकर शिक्षा सेवक संघ ने मुख्यमंत्री के आगमन पर उन्हें ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।

मौके पर विनोद रजक, प्रवीण रजक, किशोरी रजक, किशुन रजक, राजेश दास, सुनील दास, महेंद्र दास, दिलीप दास, मंटू मांझी आदि  ने अपना मत रखते हुए उम्मीद जताया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संघ की मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करेंगे।



Responsive Advertisement