गिद्धौर : प्रखंड प्रमुख के आवास पर हुई राजनीतिक बैठक, चुनाव पर किया मंथन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 30 अगस्त 2020

गिद्धौर : प्रखंड प्रमुख के आवास पर हुई राजनीतिक बैठक, चुनाव पर किया मंथन



【 Gidhaur News | अभिषेक कुमार झा】:- बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न पार्टीयों के साथ साथ BJP के कार्यकर्ताओं ने भी चहलकदमी तेज कर दी है। इसी क्रम में प्रखंड प्रमुख शम्भू केशरी के आवास स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में चुनाव को लेकर झाझा विधानसभा (Jhajha Vidhan Sabha) सीट पर भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर चर्चा हुई। विधान सभा स्तरीय संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा के पंचायती राज संयोजक सह प्रखंड प्रमुख शंभु केशरी ने तमाम कार्यर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए झाझा विधानसभा सीट पर चुनावी चर्चा की ।उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Election) में पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिले इसके लिए बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने की जरूरत है। बैठक में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, प्रदेश मंत्री संजीव, जिला प्रभारी प्रणव कुमार, महा मन्त्री विनय पाण्डेय, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना सिंह व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संगठन हित में तथा झाझा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए सुझाव दिए।


Post Top Ad -