सोनो : भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 30 अगस्त 2020

सोनो : भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात

 



Sono News :- रविवार को भाजपा महेश्वरी मंडल अध्यक्ष नरेश गुप्ता की अध्यक्षता में लालीलेवार पंचायत के सोनेलटांड़ में भाजपाइयों ने रेडियो पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए जन भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सितंबर माह में पोषण दिवस मनाया जाने की बात की। भारतीय कृषि तंत्र की मजबूती पर चर्चा करते हुए कोरोना काल में शिक्षकों की भूमिका पर भी चर्चा की। 5 सितंबर शिक्षक दिवस की महत्ता को बताया।कोरोना महामारी को देश से भगाने के लिए दो गज दूरी और मास्क के प्रयोग की सलाह दी। मौके पर प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के प्रदेश महामंत्री रंजीत सिंह, सोनो प्रखंड भाजपा अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, महामंत्री भरत राय, युवा मोर्चा के महेश्वरी मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह,मुन्ना मिस्त्री, पप्पू सिंह,कैलाश यादव, राजेंद्र सिंह, छोटे लाल मिस्त्री आदि उपस्थित थे।



Post Top Ad -