सोनो : सेवक बने RJD युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 30 अगस्त 2020

सोनो : सेवक बने RJD युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष

 


Sono News :- रविवार को स्थानीय सर्वोदय आश्रम में राष्ट्रीय जनता दल की  बैठक राजद युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष केदार मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपस्थित क्षेत्रीय विधायक सावित्री देवी ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज करने का निर्देश दिया। कार्यकर्ताओं से सरकार की जनविरोधी नीतियों से आमलोगों को अवगत कराने को कहा। वहीं बैठक के दौरान सर्वसम्मति से राजद युवा मोर्चा के प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष के पद पर सेवक यादव  को मनोनीत किया गया तो जमाल अंसारी को प्रधान महासचिव, मिट्ठू यादव कोकोषाध्यक्ष, मो. राशिद आलम को उपाध्यक्ष, सोनू शर्मा को महासचिव व अवधेश मंडल को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। 


मौके पर राजद नेता विजय शंकर यादव, त्रिवेणी यादव, श्रीकांत यादव, बलराम मंडल, प्रदीप बरनवाल, सीताराम यादव, जानकी यादव, अशोक यादव आदि उपस्थित थे।


 

Post Top Ad -