सोनो में एक स्वास्थ्य कर्मी सहित छह नए कोरोना पॉजिटिव - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 4 अगस्त 2020

सोनो में एक स्वास्थ्य कर्मी सहित छह नए कोरोना पॉजिटिव



 सोनो में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को सोनो के छह नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से एक स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल है। वहीं एक अन्य स्वास्थ्य कर्मी के परिवार के एक सदस्य भी कोरोना संक्रमित मिला है, जबकि तीन सोनो के एक ही परिवार के सदस्य हैं। कटियारी के एक युवक में पूर्व में भी संक्रमण की पुष्टि हुई थी। मंगलवार को फिर से उसका जांच किया गया और वह कोरोना संक्रमित मिला। बता दे सोनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगातार कोरोना के लिए संदेश लक्षण वाले मरीज पहुंच रहे हैं। मंगलवार को 37 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। इनमें से छह में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सोनो में मिल रहे संक्रमित मरीजों में खास बात यह है कि वह पूर्व से संक्रमित के परिवार के सदस्य हैं या फिर किसी कोरोना पॉजिटिव के सीधे संपर्क में आए हैं।

Responsive Advertisement