सोनो : राष्ट्रवादी युवाओं ने चौक पर लगाया विशाल भगवा ध्वज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 4 अगस्त 2020

सोनो : राष्ट्रवादी युवाओं ने चौक पर लगाया विशाल भगवा ध्वज



Sono News (किशोर कुणाल) :-

 सोनो के राष्ट्रवादी युवाओं के द्वारा सोनो चौक पर विशाल भगवा ध्वज लगाया गया है। सीमित युवाओं की उपस्थिति में मंगलवार की  शाम पांच बजे ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सोनो के खण्डकार्यवाह अभिषेक पाण्डेय उर्फ मोनू ने कहा है कि राम मंदिर का संकल्प किसी एक व्यक्ति या संगठन का नहीं है,बल्कि पूरे देश का है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और राजस्थान की मरुभूमि से लेकर मणिपुर की पहाड़ियों तक यह संकल्प फैला हुआ है। भारत ही नहीं भारत से बाहर रहने वाले भगवान राम के अनुयायियों का यह संकल्प है। यह संकल्प समस्त हिन्दू समाज का संकल्प है। यह देश की ऊर्जा का केंद्र बनेगा। जिस तरह से मंदिर निर्माण की अब तक सारी बाधाएं दूर हुईं हैं उसी तरह से आगे भी कोई बाधा नहीं खड़ी होगी। अभिषेक पाण्डेय मोनू , पंकज कुमार सिंह , बमबम पाण्डेय , मुकेश राय , विकास राय , भोलू सिंह , विवेक पलिवार , आनंद सिंह , बिक्की गुप्ता , हीरो सिंह आदि ने अशोक सिंघल एवं कोठारी बन्धु व समस्त शौर्य कारसेवकों को श्रद्धांजलि दी।

Post Top Ad -