गिद्धौर: कपड़ा व्यवसायी का आकस्मिक निधन, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 13 अगस्त 2020

गिद्धौर: कपड़ा व्यवसायी का आकस्मिक निधन, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना

 

Gidhaur News | :- प्रखंड के पतसन्डा पंचायत निवासी राजेश रेडीमेड के प्रो. बिरेन्द्र प्रसाद बर्णवाल के बड़े पुत्र राजेश बर्णवाल का गुरुवार के तड़के आकस्मिक निधन हो गया। बताया जाता है कि वो बीते कुछ दिन से अस्वस्थ्य चल रहे थे। युवा व्यवसायी राजेश बर्णवाल के आकस्मिक निधन से गिद्धौर के व्यवसाइयों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि व्यवसायी राजेश बड़े ही मृदुभाषी स्वभाव के व्यक्ति थे, उनका असमय निधन हो जाने से व्यवसायी समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति हुई हैं। वहीं इस घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है तो इधर इस असामयिक निधन से पिता बीरेंद्र वर्णवाल, भाई राकेश वर्णवाल, मुकेश बर्णवाल, बहन रूबी देवी, चाचा अवध किशोर बर्णवाल, महेन्द्र बर्णवाल, बमबम वर्णवाल, शिक्षक संघ के जिला सचिव व भाई रजीव वर्णवाल, दीपक बर्णवाल,आर्यन बर्णवाल सहित समस्त परिजन सदमे में हैं। अपने मरणोपरांत राजेश पत्नी सहित दो मासूम बच्चों को भगवान भरोसे छोड़ गए हैं।

इधर, इस घटना की खबर पंचायत के मुखिया संगीता सिंह को मिलते ही उन्होंने गहरा शोक जताया है।  वहीं, बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह ने कहा कि राजेश मेरे मित्र थे बहुत ही मृदुभाषी व मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे उनके निधन से आहत हूं और इस विपदा की घड़ी में परिजनों के साथ हर हमेशा खड़ा हूं। वहीं  बर्णवाल संघ गिद्धौर के सदस्य अरुण प्र. बर्णवाल, अनिल प्र.बर्णवाल मनोज वर्णवाल, बिनोद वर्णवाल संजय वर्णवाल संभु वर्णवाल अनिल लाल वर्णवाल मदन वर्णवाल वरिष्ठ जदयू नेता शैलेन्द्र कुमार, समाजसेवी गुरुदत्त प्रसाद, अशोक केशरी, सहित गिद्धौर वासियों में शोक व्याप्त है।




Post Top Ad -