जमुई के युवाओं को भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ में मिला मनोनयन, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 17 अगस्त 2020

जमुई के युवाओं को भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ में मिला मनोनयन, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

 



जमुई (Jamui) : जमुई के सचिरज पद्माकर को फुटबाल आयोजन समिति का प्रदेश संयोजक सहित जीत-झिंगोई पंचायत के मृत्युंजय सिंह एवं दिवाकर चंद्रवंशी प्रदेश कार्यसमिति, अभय पंकज जिला संयोजक एवं भैरब सिंह क्षेत्रीय प्रभारी भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ट बिहार प्रदेश बनाये जाने पर जमुई भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि उक्त युवाओ के मनोनयन से जिले में संगठन विस्तार के साथ साथ खेल के प्रति भी युवा को आगे आने में मदद मिलेगी।


बधाई देने वालो में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सह संयोजक शुभम मंडल, कार्यसमिति सदस्य उदय नारायण सिंह, बालमुकुन्द सिंह, पंचायतीराज के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र सिंह, नूनदेव मांझी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभय यादव, अभाविप विभाग संयोजक शैलेश भारद्वाज  प्रदेश कार्यासमिति सदस्य ठाकुर डुगडुग सिंह तोमर, जिला क्षेत्रीय प्रभारी आईटी बृजेश सिंह राजपूत आईटी सेल के जिला संयोजक भगवान पाण्डेय, रामानंद गौस्वामी सहित अन्य नेतागण शामिल हैं।

Post Top Ad -