सामूहिक श्रम दान से ग्रामीणों ने किया मन्दिर का निर्माण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 18 अगस्त 2020

सामूहिक श्रम दान से ग्रामीणों ने किया मन्दिर का निर्माण

 

Gidhaur News :- गिद्धौर प्रखण्ड क्षेत्र के कोल्हुआ पंचायत में शिव पार्वती हनुमान मन्दिर का ढ़लाई कार्य सम्पन्न हुआ।

वहीं, मन्दिर निर्माण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों के साथ साथ युवाओं में भी उत्साह देखा जा रहा है। ढलाई कार्य मे अपना योगदान दे रहे समिति के सदस्य नारायण साव, राम प्रकाश साव, विनोद साव, मुरारी साव, दिनेश कुमार, भूषण कुमार, राजू कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, राजेश साव आदि ने बताया कि ग्रामीणों के सामूहिक श्रमदान से आज मन्दिर का ढलाई कार्य सम्पन्न हुआ है। सदस्यों ने बताया है कि निकटतम भविष्य में  धार्मिक आयोजन के साथ मन्दिर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की जाएगी। इस दौरान कोरोना को लेकर जारी सरकारी दिशा-निर्देश का भी पालन किया जाएगा। वहीं, समिति के सदस्यों ने निर्माण कार्य मे सहयोग राशि की अपील की है ताकि प्राण-प्रतिष्ठा के साथ साथ मन्दिर के विकास कार्य को गति मिल सके।



Responsive Advertisement