पटना : बिहार वैश्य महासभा (युवा) के प्रदेश पदाधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग पर की बैठक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 28 अगस्त 2020

पटना : बिहार वैश्य महासभा (युवा) के प्रदेश पदाधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग पर की बैठक

 




पटना (Patna) : बिहार वैश्य महासभा (युवा) के प्रदेश पदाधिकारियों की प्रथम बैठक वीडीओ कॉनफ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार को सम्पन्न हुई।


बैठक प्रदेश अध्यक्ष नितिन अभिषेक अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता और संगठन के प्रधान महासचिव दिलीप गुप्ता जी उपस्थित रहे। समाज के युवा साथिओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नितिन अभिषेक ने संगठन मजबूती कर संगठन में अधिक से अधिक युवाओ को जोड़ने और आगामी विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज के युवाओं की भागीदारी पर और समाज की भूमिका जोर दिया।


बिहार वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता जी ने अपने सम्बोधन में आर्थिक रूप से कमजोर और बेरोज़गार युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आर्थिक मदद पहुचाने पर जोड़ दिया।बैठक का संचालन प्रदेश महासचिव दिलीप गुप्ता ने किया। बैठक में पुरे बिहार से सैकड़ो युवा साथियो ने अपनी उपस्तिथि दर्ज करवाई। संगठन का विस्तार करने के लिए युवा महासभा हर जिला में आने वाले एक महीने में जिला अध्यक्ष सहित पुरी कमिटी की घोषणा करेगी | 

इस बैठक में संजीव चौरसिया, प्रवीण साह, संजय गुप्ता, अभिषेक बर्धन, बबलू गुप्ता, गौरव गुप्ता, अतुल कुमार अभी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post Top Ad -