सोनो : नल पर पानी लेने गई नाबालिग के साथ दुष्कर्म - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 6 अगस्त 2020

सोनो : नल पर पानी लेने गई नाबालिग के साथ दुष्कर्म


Sono News (किशोर कुणाल) :-  नल पर पानी लेने गई अकेली नाबालिग लड़की को देखकर उसे पकड़कर घर के अंदर ले गया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जानकारी मिली तो पंचायत का फैसला हुआ, अब आरोपी पंचायत को मानने के लिए तैयार नहीं है। मामला थाना क्षेत्र के पैरा मटिहाना पंचायत के बजराडीह 
पीड़िता के पिता ने अपने 17 वर्षीय नाबालिग बेटी से पड़ोसी अख्तर मियां पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष को आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है। दिए आवेदन में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी बीते 17 जुलाई को तकरीबन बारह बजे दिन में नल पर पानी लेने गई थी। नल आरोपी के घर के नजदीक है। इस दौरान नल पर कोई नहीं था। मौका देखकर आरोपी ने उसकी बेटी को पकड़कर जबरदस्ती घर के अंदर ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म किया। किसी को घटना की जानकारी देने पर उसे जान मारने की धमकी दी। पर उसकी बेटी ने घर वापस आने पर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। उसके बाद इस मामले पर तीन अगस्त को पंचायत होना तय हुआ। पंचायत के दौरान ही आरोपी अख्तर मियां पंचायत नहीं मानने की बात कह कर, वहां से उठकर चला गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Responsive Advertisement