युवक के साथ मारपीट कर बाईक में लगायी आग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 18 अगस्त 2020

युवक के साथ मारपीट कर बाईक में लगायी आग

 


अलीगंज :- चंद्रदीप थाना क्षेत्र के आढा - चंद्रदीप मुख्यमार्ग से बेला स्थित कब्रिस्तान पुल के समीप बीते रात एक फैशन प्रो बाईक को आग के हवाले कर दिये जाने का समाचार प्रकाश में आया है। 

जानकारी के अनुसार,  मतबलबा गांव के मो टुन्नू मियां अपने दो साथी मुस्तफा व शहंशाह के साथ बाईक से सोमवार की देर शाम घरेलु समान लेने चंद्रदीप बाजार आया था। बाजार से घर लौटने के क्रम में पुल के समीप बेला के मो साहिद के साथ कुछ बातें को लेकर विवाद होने लगा और दोनों में जमकर मारपीट हुई जिसमें बाईक सवार तीनों युवक बाईक को छोड घर की भागने लगे। घायल युवक ने बताया कि वे सभी आधा दर्जन लोगों के साथ आकर रास्ते में घेरकर जमकर मारपीट किया। जिसमें टुन्नू मिया एवं शहंशाह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। परिजनों के द्वारा दोनों युवक का किसी निजी अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। घायल युवक ने बताया कि बाईक में आग किसने लगाई यह कोई नही देखा। जब घर वाले लोग सुबह घटना स्थल पर गये तो देखा कि बाईक को आग के हवाले कर दिया है, जिससे पुरी तरह सेजल गयी है।मारपीट की घटना को लेकर लड़की छेड़छाड़ करने की भी बात बताई जा रही है। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि बाईक जलने की घटना बताई जा रही है, लेकिन किसी ने अभी तक लिखित शिकायत नही दिया है।



Responsive Advertisement