चकाई : खेत पटवन को लेकर दो पक्षीय विवाद में एक की मौत, एक गिरफ्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 11 अगस्त 2020

चकाई : खेत पटवन को लेकर दो पक्षीय विवाद में एक की मौत, एक गिरफ्तार



 [ Chakai News Desk ] :- चंद्रमंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत धावाटांड़ गांव के समीप बहियार में भूमि विवाद के कारण मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने का एक मामला संज्ञान में आया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते चंद्रमंडीह पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे ले पोस्टमार्टम हेतु जमुई भेज दिया। मृतक की पहचान धावाटांड़ निवासी 55 वर्षीय  मुरली महतो के रूप में हुईं।
 इस संबंध में परिजनों ने बताया कि खेत में पानी पटवन का काम कर रहे थे। इसी दौरान धावाटांड़ गांव निवासी टहलु साह अपने परिजनों  के साथ मिलकर खेत पटाने से मना करने लगे, जिसके बाद विवाद हो गया। उक्त सभी मिलकर मारपीट करने लगा,जिसके बाद मुरली महतों जमीन पर गिर पड़े । जमीन पर गिरते ही उक्त लोगों ने खेत के कीचड़ में मुरली महतों के शरीर को दबा दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आरोपी टहलु साह सहित अन्य लोग मौके से फरार हो गए,जिसके बाद परिजनों द्वारा घटना की सूचना चन्द्रमंडी पुलिस को दी गई।  वहीं इस संबंध में चंद्रमंडीह थाना अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

  

Responsive Advertisement