गिद्धौर : घर के दहलीज पर जगमगाये भगवान राम नाम के दीये, उत्सवमय रहा माहौल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 5 अगस्त 2020

गिद्धौर : घर के दहलीज पर जगमगाये भगवान राम नाम के दीये, उत्सवमय रहा माहौल



Gidhaur News (Abhishek Kumar Jha) :-
अयोध्या (Ayodhya) में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जन्मस्थली पर भूमि पूजन कर आधारशिला रखे जाने पर जिलेभर के सनातन धर्मविलम्बियों में उत्साह देखा जा रहा है। बुधवार को इस ऐतिहासिक पल में अपनी सहभागी व साक्षी होने के लिए गिद्धौर भी हर्ष और उल्लास में डूबा रहा।
इसको लेकर बुधवार की सन्ध्या कई घरों के चौखट पर भगवान राम नाम के दीये जले साथ ही हनुमान चालीसा, राम नाम और राम रक्षा स्त्रोत का पाठ हुआ। वहीं कई भक्त  शाम को अपने आसपास के मंदिरों को जगमगाने में व्यस्त दिखे।
इधर, गिद्धौर के विभिन्न पंचायतों में बुधवार को शाम ढलते ही दीपोत्सव के साथ आकर्षक लाईटों की रोशन में नहाए मंदिर एवं  रामचरित मानस की चौपाईयों के बीच लोगों को आध्यात्मिक भावनाओं में रंगे देखा गया वहीं, मंदिरों की छटा और रामचरित मानस की चौपाईयां धर्मविलम्बियों के अंतर्मन को खुशी से भर रहीं थी।

Responsive Advertisement