खैरा : BJP कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को पढाया दो गज दूरी का पाठ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 20 अगस्त 2020

खैरा : BJP कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को पढाया दो गज दूरी का पाठ

Jamui News (जमुई) :-  कोरोना वायरस को लेकर लागू लॉकडाउन से लेकर वर्तमान समय तक लोगों में जागरूकता और दो गज दूरी का पाठ पढ़ाने की मुहिम भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जारी है। इसमें अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहे भाजपा नेता कुमार सुदर्शन सिंह ने आगे भी इस मुहिम को जारी रखने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में जिले के खैरा प्रखंड के केन्डीह में कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों की बीच मास्क- साबुन का वितरण भाजपा नेता कुमार सुदर्शन सिंह राष्ट्रीय सचिव भाजपा किसान मोर्चा पंचायती राज ने की। इस दौरान उन्होंने आवश्यक कार्य पड़ने पर ही  घर से  निकलने की सलाह दी। उन्होंने लोगों को  2 गज दूरी  और मास्क जरूरी  का भी  मंत्र पाठ  पढ़ाया। भाजपा नेता ने लोगों से  नियमों का पालन कर  प्रशासन की मदद करने की भी बात कही।कुमार सुदर्शन सिंह ने कहा जब से लॉक डाउन लगा तबसे से लेकर अब तक सैकड़ों गांंव मे अनाज व मास्क,साबुन का वितरण करता आया हूँ।  मास्क- साबुन वितरण के मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर यादव, पूर्व मुखिया भाजपा नेता ललन सिंह, युवा नेता ध्रुव सिंह, गौरव कुमार आदि के ग्रामीण लोग मौजूद थे।

बता दें, भाजपा नेता कुमार सुदर्शन ने अपने इस मुहिम को निरन्तर जारी रख युवाओं  का व आमजन के रुझान अपने ओर किया है, वहीं इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सुदर्शन सिंह ने कहा है कि सामूहिक आमजन के सहयोग से ही कोरोना पर काबू पा सकते है। उन्होंने आगे भी ऐसे कार्यक्रम जरूरतमंदों के बीच जारी रखने की बात कही।

Post Top Ad -