पटना : एलीट शुरू करेगा इंजीनियरिंग-मेडिकल प्रवेश परीक्षा का ऑनलाइन क्लास, मिलेगी छूट - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 26 अगस्त 2020

पटना : एलीट शुरू करेगा इंजीनियरिंग-मेडिकल प्रवेश परीक्षा का ऑनलाइन क्लास, मिलेगी छूट




पटना (Patna) : इंजीनियरिंग (Engineering) और मेडिकल (Medical) प्रवेश-परीक्षाओं में उत्कृष्ट-रिजल्ट के लिये चर्चित शिक्षण-संस्थान एलिट इंस्टिट्यूट (Elite Institute) ने नये सत्र के नामांकन की घोषणा की है। 

पत्रकारों को संबोधित करते हुये एलिट के निदेशक अमरदीप झा गौतम ने बताया कि लॉकडॉन की वजह से छात्र-छात्राओं की पढाई को सुचारु-ढंग से चलाने के लिये ऑनलाईन-क्लास और विषय-संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिये एलिट के शिक्षकों की टीम इस पर काम कर रही है। 


वर्तमान समय में बच्चों और अभिभावकों की समस्या को देखते हुये ऑनलाइन-एडमिशन की प्रक्रिया को शुरू किया गया है, जिसमें स्टूडेंट्स को उनके बोर्ड परीक्षा में आये अंक के आधार पर स्कॉलरशिप दी जा रही है। 
कोई भी स्टूडेंट एलिट से ईमेल (eliteiitjeemed@gmail.com) के द्वारा अपने रिजल्ट के आधार फीस में छूट ले सकता है। 

उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को एलिट के माध्यम से स्टडी-पैकेज, डीपीपी, टेस्ट-सीरीज और लाईब्रेरी की निशुल्क सुविधा प्रदान की जाती है। 
बोर्ड-परीक्षा में बेहतर रिजल्ट के लिये  सब्जेक्टिव-परीक्षा की अतिरिक्त सुविधा रहती है।

Responsive Advertisement