गिद्धौर : कुमरडीह पासवान टोला में 7 वर्षीय बालक की सर्पदंश से मौत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 11 अगस्त 2020

गिद्धौर : कुमरडीह पासवान टोला में 7 वर्षीय बालक की सर्पदंश से मौत

Gidhaur News | :-  गिद्धौर  के कोल्हुआ पंचायत के कुमरडीह पासवान टोला निवासी व वार्ड संख्या 05 के वार्ड सदस्य के पुत्र की सर्प दंश से मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार, प्रखंड के कोल्हुआ पंचायत के कुमरडीह पासवान टोला निवासी मुकेश पासवान के 07 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार सोमवार की रात्रि अपने मां के साथ सो रहे थे कि इसी दौरान एक विषैले करैत सांप ने रात्रि के लगभग 02 :00 बजे शुभम को कांट लिया। मृतक शुभम के सांप काटने से चिल्लाने पर घरवाले परिजन नींद से जाग गये। आननफानन में बच्चे को सदर अस्पताल जमुई ले जाया गया। जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे शेखपुरा रेफर कर दिया। शेखपुरा जाने के क्रम में रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। वहीं , सर्प दंश से मौत की खबर मिलते ही पंचायत की मुखिया किरण देवी ने मृतक के परिजन को कबीर अंत्येष्टि के तहत तीन हजार रुपये दिये। वहीं उन्होंने मृतक के परिजनों को आश्वासन देते हुए कहा कि परिवार को हरसंभव मदद की जायेगी व सरकार के स्तर से मिलने वाली सहयोग राशि आपको दिलवायी जायेगी। इस मौके पर समाजसेवी अमरेंद्र कुमार कन्नोजिया, ग्रामीण विनय कुमार के अलावे दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Responsive Advertisement