गिद्धौर के सेवा गांव में बज्रपात, एक ही परिवार में चार घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 1 जुलाई 2020

गिद्धौर के सेवा गांव में बज्रपात, एक ही परिवार में चार घायल

Sewa / Gidhaur News :-  मंगलवार की भयंकर बारिश में बज्रपात के झटके से ऊपरी सेवा में घर के बरामदे में बैठे एक ही घर के चार लोग घायल हो गये।

जानकारी के अनुसार,  प्रखंड के सेवा गांव निवासी मसुदन रावत के पत्नी उम्रिला देवी, बहू लक्ष्मी देवी, वर्षा कुमारी, पल्लवी कुमारी अपने घर के बरामदे में बैठे हुए थे, कि तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात में बिजली गिरने से चारों गंभीर रूप से घायल हो गये। बज्रपात से घायल व्यक्ति को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामस्वरूप चौधरी द्वारा इनलोगो का प्राथमिक उपचार कर इनके गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया। 

Responsive Advertisement