लक्ष्मीपुर में MLC प्रत्याशी आनंद कौशल सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 8 जुलाई 2020

लक्ष्मीपुर में MLC प्रत्याशी आनंद कौशल सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Lakshmipur News (राजीव कुमार बर्णवाल) :- कोशी स्नातक क्षेत्र के संभावित MLC प्रत्याशी सह शिक्षक नेता आनंद कौशल सिंह ने मंगलवार को लक्ष्मीपुर प्रखंड के कई गांवों और विद्यालयों में मतदाता संपर्क अभियान चलाया।मतदाता संपर्क अभियान के क्रम में आनंद कौशल सिंह (Anand  Kaushal Singh) ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं 15 वर्षों से शिक्षकों के हक की लड़ाई लड़ रहा हूँ, उन्हें न्याय दिलाने तक अंतिम सांस तक संघर्ष करता रहूँगा। अभियान की शुरुआत करते हुए कौशल ने बताया कि विधान परिषद के चुनाव से पहले यदि शिक्षकों की सारी माँग पूरी नही करती है तो सरकार को किसी भी सीट पर जीतने नही देंगे।
 इस संपर्क अभियान में आनंद कौशल के साथ शिक्षक नेता रवि कुमार यादव, लक्ष्मी यादव, धर्मेंद्र कुमार, भोला दास सहित कई शिक्षक एवं ग्रामीण मौजूद थे।


Responsive Advertisement