झाझा विधानसभा : JDU का वर्चुअल सम्मेलन सम्पन्न, मतदाताओं को साधने का किया प्रयास - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 29 जुलाई 2020

झाझा विधानसभा : JDU का वर्चुअल सम्मेलन सम्पन्न, मतदाताओं को साधने का किया प्रयास


【News Desk | अभिषेक कुमार झा】:-

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भले ही ऊहा-पोह की स्थिति बनी हुई हैं लेकिन JDU चुनाव तैयारी में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतना चाहती है। चुनावी तैयारी के ब्लूप्रिंट तैयार करने को लेकर बुधवार को झाझा विधानसभा का वर्चुअल सम्मेलन सम्पन्न हुआ ।


इसमें बड़ी संख्या में बूथ से लेेकर जिला यूनिट तक के कार्यकर्ता शामिल हुए थे। सम्मेलन की शुरुआत मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने की। उन्होंने कोरोना वैश्विक महामारी से सचेत एवं सुरक्षित रहने का आश्वासन दिया । मंत्री ने कहा कि बिहार जैसे प्रदेश में सीमित संसाधनों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कुशल नेतृत्व से  बिहार में विकास को गति दी है, वो काबिल-ए-तारीफ़ है। नीतीश सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कृषि के क्षेत्र में उम्दा कार्य कर एक मिसाल कायम किया है ।


 वही, मंत्री रामसेवक सिंह ने 15 वर्ष पहले चरवाहा विद्यालय की चर्चा करते हुए कहा कि कर्मवीर सीएम नीतीश कुमार ने उसे पीछे छोड़कर विश्व स्तरीय नालंदा विश्वविद्यालय के निर्माण तक का सफर किया है । राज्यसभा के उपसभापति डॉ हरिवंश नारायण सिंह ने नीतीश सरकार के सात निश्चय योजना की चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री  जो कहते हैं उसे करते हैं, मुख्यमंत्री के जिस तरह बाढ़, सुखाड़, महामारी जैसे विकट परिस्थितियों का सामना किया है, बिजली के क्षेत्र में चमत्कारी सुधार किए हैं, कानून का राज स्थापित किया है, अपराध के ग्राफ की कमर तोड़ी है, उसे देश ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया में सराहा जा रहा है। 


इस क्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह जदयू जिलाध्यक्ष दामोदर रावत ने वर्चुअल सम्मेलन के माध्यम से बताया कि बिहार में जब से माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने सत्ता संभाली है तब से लेकर अभी तक बिहार विकास के मामले में नित्य प्रतिदिन नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाये गए विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे मे बताते हुए कार्यकर्ताओं से इसे जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। जिलाध्यक्ष श्री रावत ने बिहार सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों का बखान कर तमाम कार्यकर्ताओं एवं सम्मेलन से जुड़े हुए संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Responsive Advertisement