अलीगंज : पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी के विधान परिषद् सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई व शुभकामनाएं - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 5 जुलाई 2020

अलीगंज : पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी के विधान परिषद् सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई व शुभकामनाएं

Aliganj News :- पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी के विधान परिषद् सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होने पर एनडीए (NDA) कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। उनके निर्विरोध निर्वाचित होने पर अलीगंज प्रखंड के पूर्व बीससूत्री सदस्य सह किसान श्री धर्मेद्र कुशवाहा ने बधाई व शुभकामनाएं देते हुए बताया कि पूर्व मंत्री काफी इमानदार व स्वच्छ चरित्र के साथ मृदुलभाषी विचार के नेता रहे हैं।

भाजपा ने उन्हें विधान परिषद् सदस्य बनाकर पार्टी के सच्चे सिपाही को पद देकर सम्मान दी है। उन्होंने भाजपा (BJP) के वरीय पदाधिकारियों को भी साधुवाद व बधाई दी है। उनके निर्वाचित होने पर एनडीए के दर्जनो कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Post Top Ad -