अलीगंज के आढा चौक पर काँग्रेस नेता ने चलाया जागरूकता अभियान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 23 जुलाई 2020

अलीगंज के आढा चौक पर काँग्रेस नेता ने चलाया जागरूकता अभियान




अलीगंज। चन्द्रशेखर सिंह :-


प्रखंड के आढा चौक पर ऑल इंडिया कांग्रेस वर्कर्स के जमुई जिलाध्यक्ष समाजसेवी धर्मेद्र पासवान उर्फ गुरू जी ने कोरोना वायरस से बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव हेतु सभी लोगों को जागरूक होना चाहिए। तभी आप दूसरे को सुरक्षित रखने में मदद व सहयोग कर सकते है। उन्होंने युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा किया ताकि अपने गांव व समाज को जागरूक कर सकें। ताकि इस विषम परिस्थिति में वे खुद सुरक्षित हो सकें। मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों को मास्क व सैनिटाईजर देकर उन्हें मास्क लगाकर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की। उन्होंने बताया कि पहली लाकॅडाउन से ही सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में जाकर लोगों के बीच मास्क व साबुन  , सैनिटाईजर के साथ जरूरतमंदों को खाध सामग्री का वितरण किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष श्री पासवान ने कहा कि जब तक इस गंभीर व खतरनाक वायरस की हमारे देश से खातमे नही होगी तब तक मेरा काम लोगों को मास्क व सैनिटाईजर के साथ-साथ खाध सामग्री का वितरण कार्य जारी रहेगा। मौके पर चंद्रशेखर आजाद, ऑल इंडिया कांग्रेस वर्कर्स के अलीगंज प्रखंड अध्यक्ष नगीना चंद्रवंशी, सचिव अशोक कुमार, रघुनंदन पासवान, युवा कांग्रेस के विक्रमादित्य, मो रिजवान, कैथा पंचायत के मुखिया देवनंदन यादव , प्रमोद पासवान प्रेमी सहित दर्जनो लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -