सोनो : बटिया घाटी में ट्रक और हाईवा की टक्कर में एक गंभीर, रेफर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 7 जुलाई 2020

सोनो : बटिया घाटी में ट्रक और हाईवा की टक्कर में एक गंभीर, रेफर

Sono News (किशोर कुणाल) :- थाना क्षेत्र के एनएच 333 सोनो चकाई मार्ग पर बटिया घाटी में हाईवा और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया जाता है कि मंगलवार की अहले सुबह,बटिया घाटी में घुमावदार मोड़ पर कटोरिया से दिल्ली जा रही ट्रक संख्या एचआर 69सी 6465 और चकाई की ओर जा रही ट्रक संख्या बीआर 53 जी 2776 के बीच आमने सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ट्रक चालक गया के बाराचट्टी निवासी 30 वर्षीय पिंटू यादव व उपचालक सिंटू कुमार जख्मी हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक के केबिन में फंसे जख्मी ट्रक चालक को बाहर निकालकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया गया। वहीं दुर्घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और हाईवा के कारण एनएच पर आवागमन बाधित हो गया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने तत्काल जेसीबी की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और हाईवा को एनएच के किनारे कर आवागमन को बहाल किया।

Responsive Advertisement