सोनो पहुंचे विधान पार्षद संजय प्रसाद, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 2 जुलाई 2020

सोनो पहुंचे विधान पार्षद संजय प्रसाद, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

Sono News (किशोर कुणाल) :- राजद (RJD) छोड़ जदयू (JDU) का दामन के बाद पहली बार सोनो पहुंचने पर विधान पार्षद संजय प्रसाद (Vidhan Parshad Sanjay Prasad) का उनके समर्थकों ने स्वागत किया। विधान पार्षद चकाई (Vidhan Parshad Chakai) में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान केवाली, बलथर, सोनो चौक, खपरिया, काली पहाड़ी, बटिया में पहले से ही सैकड़ों समर्थक फूल माला के साथ मौजूद थे। विधान पार्षद के पहुंचने पर समर्थकों ने उन्हें माला पहनाया और समर्थन में नारे लगाए। पार्षद ने भी समर्थकों को उनके हर सुख दुख में साथ रहने का भरोसा दिलाया। मौके पर लोजपा (LJP) जिला महासचिव राम नारायण सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, लोजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज यादव, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष दिलीप सिंह, मुकेश कुमार, ऋषि राज, विकास कुमार, दीपक सिंह, रोशन पांडेय, अमरेंद्र कुमार उर्फ छन्नू सिंह सहित बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित थे।

Post Top Ad -