गिद्धौर के धोबघट निवासी BJP के कुणाल सिंह को मिली युवा मोर्चा के जिला महामंत्री की जिम्मेदारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 9 जुलाई 2020

गिद्धौर के धोबघट निवासी BJP के कुणाल सिंह को मिली युवा मोर्चा के जिला महामंत्री की जिम्मेदारी

【Gidhaur News /अभिषेक कुमार झा】 : - प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान में गिद्धौर के धोबघट निवासी कुणाल सिंह को युवा मोर्चा के जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह दायित्व उन्हें प्रदेश अध्यक्ष जय शंकर झा ने योजना के प्रचार-प्रसार अभियान को लेकर दिया है।

संगठन ने कुणाल सिंह से यह अपेक्षा जताई है कि अभियान की नीति एवं उद्देश्यों  का पालन करते हुए संगठन विस्तार एवं इसके सिद्धि में अपना योगदान देंगे। इधर, अपने मनोनयन पर कुणाल सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष और संगठन के प्रति  आभार प्रकट करते हुए निष्ठापूर्वक दिए गए दायित्वों के निर्वहन की बात कही।वहीं, इनके मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

Post Top Ad -