झाझा विस क्षेत्र में BJP कार्यकर्ताओं ने की जन जागरूकता अभियान की शुरुआत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 25 जुलाई 2020

झाझा विस क्षेत्र में BJP कार्यकर्ताओं ने की जन जागरूकता अभियान की शुरुआत

बोले भाजपा नेता कुमार सुदर्शन सिंह - जन जागरूकता से परास्त होगा कोरोना 

News Desk | अभिषेक कुमार झा 】:-

कोरोना का प्रकोप अपने चरम पर है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन जागरूकता फैलाने की मुहिम शुरू कर दी है। इस क्रम में मुहिम का नेतृत्व कर रहे भाजपा किसान मोर्चा पंचायती राज के राष्ट्रीय सचिव कुमार सुदर्शन सिंह ने चेनवारिया पंचायत में कोरोना वायरस से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया। ग्रामीणों के बीच मास्क, साबुन और सैनिटाइजर भी वितरित हुए।


 वही, इस मुहिम में अपनी भागीदारी निभाने वाले भाजपा जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर यादव , भाजपा जिला पूर्व महामंत्री शंकर प्रसाद, अनुसूचित जाति मोर्चा मंत्री राहुल पासवान , अच्युत सिंह, नवीन पासवान, विनोद पासवान सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिग के मद्देनजर स्वयं की सुरक्षा व आमजन की रक्षा के लिए मास्क पहनने, हाथ धोने, सामाजिक दूरी बनाए रखने व सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकने की आदत को अपनी दिनचर्या में शामिल करने व दूसरे लोगों को इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। इसी प्रकार मौजूद लोगों ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के तहत मानवता की सेवा में अपनी जिम्मेदारी समझकर अपना सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया।

Post Top Ad -